उप्र में बसपा-सपा गठबंधन का ममता ने किया स्वागत

कोलकाता, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन का शनिवार को स्वागत किया।

ममता ने ट्वीट किया, “अगले लोकसभा चुनाव के लिए मैं सपा और बसपा के गठबंधन का स्वागत करती हूं।”

इससे पहले, 25 वर्षो से अधिक समय तक एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे बसपा और सपा ने उत्तर प्रदेश में अगला लोकसभा चुनाव साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी से लड़ने की घोषणा की। प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों के लिए दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर लड़ेंगी, जबकि रायबरेली और अमेठी को कांग्रेस के लिए छोड़ दिया है।

ममता भाजपा को हराने के लिए हर गठबंधन का समर्थन करती रही हैं, उन्होंने उत्तरी राज्य में गठबंधन का सुझाव दिया था।

बसपा प्रमुख मायावती ने गठबंधन को भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए राष्ट्रीय हित में एक ‘नई राजनीतिक क्रांति’ बताया।

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मायावती को समर्थन देने का संकेत दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493