रायपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भूपेश बघेल ने जनता को लोहड़ी और पोंगल की भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है। यह पर्व सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ने के साथ ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में पर्वितन का नया संदेश लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की है।
dharmpath.com dharmpath