गुवाहाटी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। असम में मंगलवार को फसल का पर्व माघ बिहू पारंपरिक उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
असमिया कैलेंडर के हिसाब के बुधवार का दिन ‘माघ’ महीने का पहला दिन है। बिहू उत्सव मनाना सोमवार रात से शुरू हो गया, जो असमिया महीने ‘पुह’ के अंतिम दिन ‘उरुका’ को चिह्न्ति करता है।
‘उरुका’ की रात की दावत के बाद लोगों ने मंगलवार सुबह आग के देवता से प्रार्थना करने और नए साल के लिए आशीर्वाद लेने के लिए पारंपरिक अलाव ‘मेजी’ जलाया।
लोग बुधवार से दोस्तों और परिवारों से मिलने जाएंगे।
इस बीच सैकड़ों संगठनों ने लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को पारित करने के केंद्र के कदम के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने विधेयक की प्रतियां भी जलाईं।
विपक्षी कांग्रेस ने भी मंगलवार को गुवाहाटी के दिसपुर इलाके में पार्टी के एक कार्यालय में ‘मेजी’ जलाई और विधेयक का विरोध करने की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने इसमें भाग लिया।
dharmpath.com dharmpath