हिमाचल का प्रसिद्ध चिंतपूर्णी मंदिर रेल लिंक से जुड़ा

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत के सबसे व्यस्त धार्मिक स्थलों में से एक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले स्थित चिंतपूर्णी माता मंदिर को मंगलवार को रेल लाइन से जोड़ दिया गया।

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां एक कार्यक्रम में अंब से दौलतपुर चौक तक 16 किलोमीटर लंबे ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन किया।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस रेल लाइन पर 16 बड़े और पुल और दो स्टेशन है और इसे बनाने में कुल 335 करोड़ रुपये की लागत आई है।

सिन्हा ने इसके अलावा नई दिल्ली और अंब-अंदौरा के बीच प्रतिदिन चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस का उद्घाटन किया।

नांगल से तलवाड़ा ब्रॉड गेज लाइन 83 किलोमीटर लंबा है, जिस पर दौलतपुर चौक ऊना जिले का अंतिम स्टेशन है।

पंजाब में दौलतपुर चौक से तलवाड़ा तक आठ किमी का ट्रैक अभी भी निमार्णाधीन है।

सिन्हा ने कहा कि 2022 तक पंजाब में मुकेरियन तक रेल लाइन का विस्तार किया जाएगा।

इस रेल लाइन की आधारशिला 1974 में तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा ने अंब में रखी थी।

इस रेल लाइन पर कुनेरन गांव में पड़नेवाले एक स्टेशन का नाम चिंतपूर्णी मार्ग रखा गया है क्योंकि यह चिंतपूर्णी मंदिर के सबसे करीब है, जहां पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर तीर्थयात्री आते हैं।

यह मंदिर रेलवे स्टेशन से 25 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493