गुरुग्राम, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा ने दो लाख रुपये के इनामी एक कुख्यात अपराधी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने आईएएनएस से कहा कि अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
पुलिस उपायुक्त शमशेर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि हल्की गोलीबारी के बाद चांद (24) और विकास (29) को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों हत्या के छह मामलों सहित एक दर्जन से ज्यादा जघन्य अपराधों में वांछित हैं। इनमें दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (आईएमटी) के भूमि अधिकारी की हत्या भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath