सोचा नहीं था इतनी सफलता मिलेगी : शालिनी अरोड़ा

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री शालिनी अरोड़ा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी सफलता हासिल होगी।

शालिनी ने एक बयान में कहा, “मैं एक दशक से अपने अभिनय करियर का लुत्फ उठा रही हूं। मैंने इतना सफल करियर होने के बारे में कभी नहीं सोचा था। शादी के बाद मैं मुंबई आ गई और गृहिणी के तौर पर जिंदगी का आनंद ले रही थी।”

उन्होंने कहा, “फिर एक दोस्त ने मुझसे ऑडिशन देने के लिए कहा। मैंने कोशिश की और मुझे भूमिका मिल गई। मैं खुश हूं कि मुझे ‘बालिका वधू’, ‘पवित्र रिश्ता ‘ और ‘दिया और बाती हम’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम करने का मौका मिला।”

शालिनी इन दिनों टीवी शो ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493