सर्द हवाओं से ठिठुरी दिल्ली, वायु गुणवत्ता ‘खराब’

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरपश्चिम से आ रही सर्द हवाओं ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी को अपनी चपेट में ले लिया। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंशिक रूप से छाए बादलों के बीच अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से एक डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शहर में सुबह कोहरा छाया रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण ज्यादा धूप नहीं निकलेगी और मौसम ठंडा रहेगा।”

उन्होंने कहा, “उत्तरपश्चिम से आ रही हवाएं मौसम के इस अवधि में दिल्ली को सामान्य से ज्यादा ठंडा बना रही हैं।”

अधिकारी ने कहा, “और दो-तीन दिनों तक ठंड व सर्द हवाओं का असर बना रहेगा, इसके बाद धीरे-धीरे मौसम गर्म होना शुरू होगा।”

कोहरे के चलते दिल्ली आ रहीं 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ओडिशा के पुरी और बिहार के गया से चलने वाली ट्रेनें पांच घंटे लेट हो गईं।

तेज हवाओं के कारण दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ बनी हुई है।

हालांकि, मुंडका, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, बुराड़ी, आईटीओ, एनएसआईटी द्वारका, आरके पुरम, रोहिणी जैसे कुछ क्षेत्रों में प्रमुख प्रदषक पीएम 2.5 के साथ वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई।

आईएमडी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बने रहने और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का पूर्वानुमान जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493