आईएसएल के बाकी बचे मुकाबले 25 जनवरी से

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2018-19 सीजन के बाकी बचे 31 मुकाबले 25 जनवरी से शुरू होंगे। लीग स्तर का अखिरी मैच तीन मार्च को खेला जाएगा।

कोच्चि में केरला ब्लास्टर्स की टीम 25 जनवरी को टूर्नामेंट के अपने 13वें मैच में दो बार के चैम्पियन एटीके का सामना करगी जबकि लीग स्तर के आखिरी मैच में तीन मार्च को एटीके का सामना दिल्ली डायनामोज के खिलाफ होगा।

मिड ट्रांसफर विंडो 31 जनवरी को बंद हो जाएगी। इस ट्रांसफर विंडो में एटीके ने एएफसी एशियन कप में भाग लेने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे डिफेंडर प्रीतम कोटाल को अपने साथ जोड़ा। कोटाल दिल्ली से खेलते थे और उनके एटीके में शामिल होने को इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रांसफर माना जा सकता है।

आईएसएल की तालिका में बेंगलुरू 11 मैचों में 27 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है जबकि मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन एफसी पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

बेंगलुरू को पिछले सीजन के फाइनल में चेन्नइयन के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई सिटी एफसी 12 मैचों में 24 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493