माखनलाल पत्रकारिता विवि के कुलाधिसचिव आहूजा का इस्तीफा

भोपाल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलाधिसचिव (रैक्टर) लाजपत आहूजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

भोपाल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलाधिसचिव (रैक्टर) लाजपत आहूजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले कुलपति जगदीश उपासने ने पद से इस्तीफा दिया था, अब कुलाधिसचिव आहूजा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

राज्य में सत्ता बदलाव के बाद से कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने इस्तीफे दिए हैं।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलाधिसचिव (रैक्टर) लाजपत आहूजा ने बुधवार की देर शाम को अपने पद से इस्तीफा दिया। आहूजा ने आईएएनएस से चर्चा के दौरान इस्तीफे की पुष्टि की है।

आहूजा ने बताया कि, उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेज दिया है, क्योंकि विश्वविद्यालय की परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं।

इससे पहले कुछ दिन पूर्व ही विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

वर्तमान में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पी नरहरि को सौंपी गई है।

इसके अलावा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493