टूगेटयू ऐप गूगल प्लेस्टोर पर 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। स्वदेशी ऐप ‘टूगेटयू’ ने अपने 1 करोड़ चैलेंज के दौरान 10 लाख डाउनलोड होने की घोषणा की है। यह एक वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म है, जिसमें नई सदी के युवक-युवतियांऔर जेन जैड के लिए मजेदार और दिलचस्प ट्विस्ट दिए गए हंै।

यूजर इसके साथ छोटे-छोटे वीडियो बनाते हैं, आसान टूल्स की मदद से म्युजिक, डॉयलॉग्स, स्पेशल इफेक्ट्स डालते हैं और साइट पर शेयर करते हैं। मस्ती भरे ये क्लिप्स बेहद मनोरंजक हैं और इतने उम्दा हैं कि एक नजर में मन को भा जाते हैं।

यूजर इस ऐप के हर एक फीचर का भरपूर आनंद ले रहे हैं, चाहे वह फेस स्वापिंग हो, र्रिटो फिलर्स या फिर नया वीडियो कंटेंट तैयार करना या पहले से शामिल किए गए गानों और डॉयलॉग्स के साथ लिप-सिंक करना हो। यह ऐप 2018 में लांच किया गया और गूगल प्लेस्टोर पर इसके 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो गए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय ग्राहकों के लिए खासतौर से तैयार इस ऐप ने लांच के पहले साल ही लोकप्रियता हासिल कर ली है। ‘1 करोड़ चैलेंज’ के साथ यह ऐप और ज्यादा मशहूर हो गया है।

31 दिसंबर,2018 को शुरू 10 दिन के ‘1 करोड़’ चैलेंज ने पूरे देश के लाखों यूजरों को इसका दीवाना बना दिया। चैलेंज का लक्ष्य छोटे शहरों के 16-28 वर्ष तक हर उम्र के लोगों की इस ऐप में दिलचस्पी बढ़ाना है। 6 अलग-अलग शहरों से 6 कार्ड एकत्र करने के कांसेप्ट पर आधारित इस चैलेंज में सभी शहरों के कार्ड एकत्र करने वाले यूजरों को पुरस्कार की निर्धारित राशि दी जाएगी।

टूगेटयू के इंडिया बिजनेस हेड अंकू सैनी ने बताया, “म्युजिक के साथ 15 सेकेंड के ये क्लिप्स लाखों बार देखे गए। ये इतने मनोरंजक हैं कि आंखों को विश्वास नहीं होता! पूरे देश के लोगों के दिलों को छूने वाले इन क्लिप्स को युवाओं ने खास तौर से पसंद किया है, क्योंकि इनके कंटेंट में विविधता है और क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए मल्टीप्लाई फीचर टूल्स हैं।”

उन्होंने कहा, “एक करोड़ चैलेंज की बड़ी सफलता के बाद हम जल्द ही ज्यादा एक्शन-पैक्ड और इंटरएक्टिव फीचर्स पेश करने जा रहे हैं, ताकि नई सदी के युवक-युवतियों को इस ऐप में अधिक से अधिक दिलचस्पी हो और यूजर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकें।”

गौरतलब है कि यह देश में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला दूसरा ऐप बन गया है और इसे देश के कोने-कोने से 80 हजार से अधिक वीडियो प्राप्त हुए हैं और प्रतिदिन प्राप्त हो रहे हैं। यह ऐप बंगलुरु, पुणे, चेन्नई, मुंबई और लखनऊ में सबसे अधिक डाउनलोड किया गया।

सैनी के मुताबिक, कैम्पेन के दौरान सबसे अधिक एक्टिव यूजर उत्तर और दक्षिण भारत के थे और हर दिन इस पर 80,000 से अधिक वीडियो शेयर किए गए। 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि पूरे देश के 15 हजार विजेताओं में बांट दी गई। उन्हें 650 रुपये से 6000 रुपये तक की राशि पुरस्कार में दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493