श्रीनगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। लद्दाख के लेह जिले में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से 10 लोग बर्फ में फंस गए हैं।
पुलिस के अनुसार, फंसे हुए लोग खारदोंग ला दर्रा के पास से ट्रक से जा रहे थे।
सूत्रों ने कहा, “पुलिस, सीमा सड़क संगठन और जम्मू एवं कश्मीर आपदा प्रबधंन बल का बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।”
मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम का परामर्श जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने गुरुवार को हिमस्खलन को लेकर हाई अलर्ट जारी किया था।
dharmpath.com dharmpath