संयुक्त राष्ट्र, 19 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में पुलिस अकादमी पर हुए कार बम हमले की निंदा की।
परिषद ने जारी बयान में कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।
सुरक्षा परिषद ने इस हमले के साजिशकर्ताओं और वित्त पोषकों को जल्द से जल्द कानूनी कटघरे में खड़ा करने की जरूरत पर जोर दिया।
dharmpath.com dharmpath