अजय देवगन के साथ दोबारा काम करने की उम्मीद : आनंद पंडित

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। निर्माता आनंद पंडित फिल्म ‘टोटल धमाल’ से दोबारा जुड़कर खुश हैं और वह अजय देवगन के साथ दोबारा काम करने की उम्मीद भी कर रहे हैं।

इस फिल्म को अजय कॉ-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस फिल्म को अशोक थकेरिया, इंद्र कुमार और श्री अधिकारी ब्रदर्स भी समर्थन कर रहे हैं।

अजय के साथ फिल्म ‘दृश्यम’ में काम कर चुके पंडित ने बयान में कहा, “अजय देवगन के साथ काम करना हमेशा बेहतरीन रहता है क्योंकि उनका पेशेवर रवैया और सिनेमा के लिए समझ काबिलेतारीफ है। टोटल धमाल पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म है। मुझे निजी तौर पर मनोरंजक लोग पसंद है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।”

फिल्म में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493