टीवी मेरा घर बन गया है : नीलू

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ‘गीत-हुई सबसे पराई’ और ‘जमाई राजा’ जैसे टीवी शो में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री नीलू कोहली टीवी को अपना घर मानती हैं, क्योंकि उन्हें स्टारडम दिलाने में छोटे पर्दे ने उनकी मदद की है।

नीलू ने एक बयान में कहा, “पिछले साल नामकरण शुरू होने के बाद मैंने टीवी से कुछ देर का ब्रेक लिया था। मैं अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘मनमर्जियां’ में व्यस्त थी। मैं घर लौटकर खुश हूं। टीवी मेरे लिए घर बन गया है, क्योंकि इसने मुझे स्टारडम दिलाई है।”

आगामी शो ‘बैंड बाजा बंद दरवाजा’ में भूत की भूमिका के साथ वह छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “इस शो को करने का एक विशेष कारण था, और वह था भूत का किरदार। मैं हमेशा एक कॉमेडी और भूतिया शो करना चाहती थी।”

‘बैंड बाजा बंद दरवाजा’ में अमितोष नागपाल भी हैं। नीलू ने पर्दे पर उनकी मां का किरदार निभाया है।

उन्होंने कहा, “मैं एक अच्छी आत्मा सरिता खुराना का किरदार निभा रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493