पटना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन में धूप निकल रही है, वहीं सुबह, शाम ठंड बढ़ती जा रही है। इस बीच, सोमवार को भी मौसम साफ है तथा धूप निकली है। बिहार के पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है।”
अधिकांश क्षेत्रों में शाम ढलते ही कोहरा का प्रभाव प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन चढ़ने तक जारी रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 6.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath