मप्र में बारिश के आसार

भोपाल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे सोमवार की सुबह खिली तेज धूप ने ठंड से राहत दी। वहीं मौसम विभाग ने राज्य में आगामी 24 घंटों में मावठ (सर्दियों में होने वाली बारिश) पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में बीते 24 घंटों मे तापमान में उछाल दर्ज किया गया है, जिससे सोमवार को ठंड का असर कुछ कम है। मौसम साफ होने के साथ खिली धूप ठंड से राहत दिलाने वाली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य में हवाओं का रुख बदलने के साथ मावठ पड़ने की संभावना बन गई है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री, इंदौर का 16 डिग्री, ग्वालियर का 9.2 डिग्री और जबलपुर का 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री, इंदौर का 31.8 डिग्री, ग्वालियर का 29.5 डिग्री और जबलपुर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493