बिहार में धूप खिली, शाम को बदली के आसार

पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही खिली धूप निकली है। इस बीच, हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने के आसार जताए हैं।

मौसमविदों का कहना है कि राज्य में मंगलवार की शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस दौरान एक-दो दिनों तक पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं तथा कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में एकबार फिर गिरावट देखने को मिलेगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य की राजधानी पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.7 डिग्री, गया का 7.5 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री और अधिकतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493