जवाहर सुरंग इलाके में हिमस्खलन, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू, 22 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में भूस्खलन और बर्फबारी और जवाहर सुरंग इलाके में हिमस्खलन होने की खबरें आने के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद कर दिया गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए एक टीम रवाना कर दी गई है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले के कुछ स्थानों पर भूस्खलन से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिनमें डिगडोल, पंथाल, मगरकोट और खूनी नाला शामिल हैं।

एक परिवहन अधिकारी ने कहा, “बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी हुई है। राजमार्ग के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। राजमार्ग लागतार दूसरे दिन बंद है।”

एक ट्रैफिक अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौसम में सुधार के बाद ही भूस्खलन के मलबे को हटाया जाएगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493