आस्ट्रेलियन ओपन : पहली बार सेमीफाइनल में ओसाका

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। जापान की युवा टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका के लिए नए साल की शुरुआत शानदार नजर आ रही है।

ओसाका ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-4 में जगह बनाई है।

जापान की खिलाड़ी ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की टेनिस खिलाड़ी एलीना स्वितोलीना को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में अब पिछले साल अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराकर अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली ओसाका का सामना गुरुवार को चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493