ओडिशा में नेताजी व सुरेंद्र साईं की जयंती मनाई गई

भुवनेश्वर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सुरेंद्र साईं की जयंती मनाई गई।

नेताजी की 122वीं जयंती पर कटक के ओडिया बाजार में उनके जन्मस्थान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। नेताजी के जन्म स्थान संग्रहालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

साईं की जयंती पर उनके गांव संबलपुर जिले के खिंदा में विशेष कार्यक्रम हुआ।

इस मौके पर कई राजनीतिज्ञों और प्रसिद्ध गणमान्य व्यक्तियों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इन दोनों दिग्गज नेताओं के योगदान को याद किया।

राज्यपाल गणेशी लाल ने संग्रहालय में नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बोस को देश की माटी का बेटा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी का मजबूत हौसला, देश के लिए अलग विचारधारा और बलिदान की भावना लोगों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह के लिए सुरेंद्र साईं को हमेशा याद किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493