रांची, 23 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले में अवैध खनन में लिप्त दो लोगों की बुधवार को उस समय मौत हो गई, जब कोयले की खदान धंस गई।
बचाव अभियान जारी है, क्योंकि खदान में और खनिकों के फंसे होने की आशंका है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की निरसा स्थित एक खदान से अवैध तरीके से कोयला निकाल रहे थे, और उसी दौरान यह दुर्घटना हुई।
ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। पुलिस को दोनों मृतकों के शव मिल गए हैं। दोनों की पहचान शिवा दंगल और दिनेश पासवान के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath