एलजी एमडब्ल्यूसी2019 में करेगी जी8 थिनक्यू का खुलासा

सियोल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक. ने बुधवार को कहा कि वह अपने नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन का खुलासा स्पेन में होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में करेगी।

यह स्मार्टफोन नए यूजर इंटरफेस (यूआई) से लैस होगा। कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता 24 फरवरी को बार्सिलोना में एक मीडिया इवेंट का आयोजन करने जा रही है। दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मेला यहां 25-28 फरवरी को होने जा रहा है।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक मीडिया को भेजे गए 10 सेकेंड के वीडियो आमंत्रण में एक हाथ सफेद कागज के टुकड़े पर स्वीपिंग मोशन में दिख रहा है, जिसके बाद संदेश लिखा आता है, ‘गुड बाई टू टच’ जो एक नए इंटरफेस का संकेत है, जिससे यूजर बिना शारीरिक संपर्क के भी स्मार्टफोन को ऑपरेट कर सकेंगे।

इस वीडियो में किसी मॉडल का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मॉडल का नाम जी9 थिनक्यू होगा।

समाचार रिपोर्टों के मुताबिक, एमडब्ल्यूसी में एलजी एक ड्युअल कनेक्टेड डिस्प्ले स्क्रीन का भी प्रदर्शन करेगी। इसकी स्थानीय प्रतिद्वंदी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स आने वाले हफ्तों में अपना पहला फोल्डेबल फोन लांच करने जा रही है, उसके बाद चीनी प्रौद्योगिकी दिग्गज हुआवेई भी फोल्डेबल फोन लांच करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493