पीडब्ल्यूएल-4 : मुंबई-हरियाणा भिड़ंत से होगी नोएडा चरण की शुरुआत (प्रीव्यू)

ग्रेटर नोएडा, 23 जनवरी (आईएएनएस)। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सीजन का अगला चरण ग्रेटर नोएडा में गुरुवार से शुरू हो रहा, जहां पहले मुकाबले में मुंबई महारथी और हरियाणा हैमर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

मुंबई की जिम्मेदारी राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट पर है तो वहीं हरियाणा इब्रागिम इलियासोव के भरोसे है।

पुरुषों के 57 किलोग्राम में हरियाणा के रवि का मुकाबला रूस के उन इब्रागिम इलियासोव से है जिन्हें संदीप तोमर ने हराया है जबकि संदीप तोमर को रवि इसी लीग में एकतरफा अंदाज में हरा चुके हैं।

65 किलोग्राम भारवर्ग में रजनीश और हरफूल के बीच मुकाबला भी कांटे का हो सकता है। दोनों छत्रसाल स्टेडियम से हैं और दोनों एक दूसरे की ताकत से भी भली भांति वाकिफ हैं। इस बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दोनों ने अलग-अलग वजन में स्वर्ण पदक हासिल किये हैं।

इसी तरह 74 किलोग्राम भारवर्ग में तेजी से उभरते पहलवान सचिन राठी का मुकाबला अनुभवी प्रवीण राणा से है। सचिन ने अपने पहले मुकाबले में पूर्व एशियाई चैम्पियन अमित धनकड़ को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं प्रवीण राणा के लिए सचिन की चुनौती आसान नहीं रहने वाली।

सुपर हैवीवेट वर्ग में मुम्बई के यूरोपीय चैम्पियन बेतसीव व्लाडिस्लाव के सामने एलेक्जेंडर खोतसियानव्हस्की होंगे, जो यूपी दंगल के दिग्गज जॉर्जी को हरा चुके हैं। यह मुकाबला इस मैच के आकर्षण का केंद्र हो सकता है। दोनों टीमें टॉस में अपनी कमजोर कड़ियों को बचाने की पूरी कोशिश करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493