जापान को पिछले तीन सालों में पहली बार व्यापार घाटा

टोक्यो, 23 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2018 में जापान को पहली बार व्यापार घाटे का सामना करना पड़ा है, जो कि कुल 120 अरब येन (11 अरब डॉलर) रहा। देश को तीन साल में पहली बार व्यापार घाटे का सामना करना पड़ा। सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से कहा कि साल 2018 में जापान ने कुल 8,149 अरब येन का निर्यात किया था, जिसमें 2017 की तुलना में 4.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

समीक्षाधीन अवधि में जापान में आयात में 9.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जोकि 8,269 अरब येन रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493