दिल्ली में खुशनुमा मौसम, वायु गुणवत्ता ‘सामान्य’

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा और यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा और यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह छाए कोहरे के बाद दिनभर मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 182 दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ।

आम तौर पर ‘बेहद खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज होने वाली वायु गुणवत्ता ‘सामान्य’ श्रेणी में पाई गई।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री ऊपर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493