मप्र में हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवात बनने से मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह बीते दिनों के मुकाबले ठिठुरन भरी रही, आसमान पर छाए हल्के बादलों और हवाओं के चलने से ठंड का असर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य में ठंड और बढ़ सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.6, ग्वालियर का 11.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493