ओडिशा : टकराव के बाद केंद्रपाड़ा में कर्फ्यू

भुवनेश्वर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के केंद्रपाड़ा कस्बे में अधिकारियों ने गुरुवार को कर्फ्यू लगा दिया। कस्बे में बुधवार को गुटों में झड़प के बाद तनाव फैल गया था, जिसके बाद कर्फ्यू लगाया गया है।

झूठी खबरों और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं रद्द कर दी गई है।

उप-कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कहा, “केंद्रपाड़ा कस्बे में कानून व्यवस्था बिगड़ने के कारण जिला प्रशासन को कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कर्फ्यू आज (गुरुवार) शाम चार बजे से शुक्रवार सुबह साढ़ आठ बजे तक जारी रहेगा।”

केंद्रपाड़ा सरकारी उच्च विद्यालय में नेताजी जयंती के जश्न के दौरान झड़प हो गई थी।

झड़प के बाद जिला प्रशासन ने कस्बे में धारा 144 लागू कर दी थी। हालांकि पुलिस की तैनाती के बावजूद समूहों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके थे।

इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा मंच द्वारा केंद्रपाड़ा में गुरुवार को सुबह से शाम तक बंद बुलाया गया था, जिससे सामान्य जनजीवन बाधित हुआ। संगठन स्वतंत्रता सेनानियों के कथित अपमान के लिए प्रदर्शन कर रहा था।

कस्बे में दुकानें, कई कार्यालय और सभी शिक्षा संस्थान बंद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493