मप्र में बादल छाए, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

भोपाल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे शुक्रवार की सुबह छाए बादलों के साथ चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।

भोपाल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे शुक्रवार की सुबह छाए बादलों के साथ चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।

कश्मीर में हुई बर्फबारी ने राज्य के मौसम में बदलाव ला दिया है। राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने से ठंड के तेवर तल्ख हो गए हैं। शुक्रवार की सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा होने के साथ चल रही हवाएं ठिठुरन पैदा कर देने वाली हैं। बादलों के छाने के कारण धूप न खिलने से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है।

राज्य के मौसम ने फिर करवट ली है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.4, ग्वालियर का 10.7 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23़.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 20.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493