नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सर्द रही और शहर के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ऊपर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सर्द रही और शहर के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ऊपर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
उन्होंने साथ ही कहा कि दिल्ली में गुरुवार शाम से 5.6 डिग्री बारिश दर्ज की गई है।
बारिश ने जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा बारिश का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को हुई बारिश समेत, अब तक शहर में 53.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली कम से कम 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ।
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 319 दर्ज किए जाने के साथ समग्र वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पाई गई।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath