जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों, आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। यहां जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी के बाहरी इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने खोनमोह इलाके को घेर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “जैसे ही घेराबंदी कड़ी की गई आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई जो अब भी जारी है।”

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में कई कार्यक्रमों की योजना के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493