बिहार में बदली छाई, बंदाबांदी के आसार

पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इस बीच हालांकि तापमान में वृद्घि देखी जा रही है। बिहार की राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इस बीच तापमान में हालांकि गिरावट नहीं आएगी, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। एक-दो दिनों के बाद बादल छंटने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर और गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिाया का 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 22.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493