बेंगलुरू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ परेड ग्राउंड में 70 वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया।
बेंगलुरू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ परेड ग्राउंड में 70 वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले सेना के एक हेलीकॉप्टर ने राज्यपाल, गणमान्य लोगों, अतिथियों और मंच के आसपास मौजूद लोगों का गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया।
महिलाओं और बच्चों सहित करीब 5,000 लोग मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर जुटे।
सैन्य बैंड द्वारा राष्ट्र गान बजाने के बाद राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर मैदान का चक्कर लगाया और सेना की तीनों टुकड़ियों और राज्य पुलिस के गॉर्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
सेना, नौसेना और वायु सेना की टुकड़ियों के अलावा, राज्य और केंद्रीय पुलिस बलों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स’ के लड़कों और लड़कियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, कुछ कैबिनेट मंत्री, शहर की महापौर मल्लिकार्जुन और सांसद भी इस मौके पर उपस्थित थे।
सैन्य और पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति के गाने बजाने के बाद, दर्शकों ने एक घंटे के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने का आनंद लिया।
dharmpath.com dharmpath