माउंट माउंगानुई वनडे : भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 325 रनों का लक्ष्य

माउंट माउंगानुई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए हैं।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और उसके बल्लेबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए किवी टीम के सामने 325 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए।

महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे। अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए ट्रैंट बाउल्ट और लॉकी फग्र्यूसन ने दो-दो विकेट लिए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493