हरियाणा, पंजाब में गणतंत्र दिवस की धूम

चंडीगढ़, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को ठिठुरन के बावजूद पूरे उत्साह के साथ 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च कर रही टुकड़ियों से सलामी ली।

उन्होंने सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां से लगभग 300 किलोमीटर दूर भिवानी में भीम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक समारोह में तिरंगा फहराया।

सुबह की ठिठुरती ठंड और न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच होने के बावजूद, बड़ी संख्या में लोग और छात्र प्रभावशाली परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए पंजाब और हरियाणा के विभिन्न आधिकारिक और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे।

चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस का समारोह सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493