गणतंत्र दिवस : अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सहयोग की अपील की

ईटानगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा(सेवानिवृत्त) ने 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्य के लोगों से सहयोग करने की अपील की।

यहां इंदिरा गांधी पार्क में राष्ट्रीय झंडा फहराने और परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने सड़क व वायु संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया और नागरिकों से खुद के हितों को छोड़ लोगों के हित के लिए सोचने व कार्य करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी व्यवधान के विकास कार्य होने देने की भी अपील की।

राज्यपाल ने कहा कि देश कई चुनौतियों के बावजूद मजबूती से उभरा है और लोकतांत्रिक संस्थानों व मूल्यों की ताकत और सशक्त किया है।

मिश्रा ने इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों और सीमा की रक्षा कर रहे बहादुर जवानों द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया।

अपने भाषण में मिश्रा ने बीते एक वर्ष के दौरान राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों को रेखांकित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493