दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी से ‘खराब’ स्तर पर पहुंच गई है।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सकल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस बीच, शनिवार को हल्के कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493