राजस्थान में 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

जयपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में शनिवार को देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

राज्यपाल कल्याण सिंह ने यहां एसएमएस स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रध्वज फहराया, जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैबिनेट मंत्री और अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

दिन की शुरुआत में राज्यपाल कल्याण सिंह और गहलोत ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर 34 सैनिकों को प्रेसीडेंट्स पुलिस मेडल, पुलिस मेडल और प्रमाणपत्रों देकर सम्मानित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने विधानसभा परिसर में झंडा फहराया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झंडा फहराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493