जकार्ता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारत की सायना नेहवाल ने अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए शनिवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
वल्र्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की ही बिंग जियाओ को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 18-21, 21-12, 21-18 मात दी।
दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 58 मिनट तक चला।
सायना ने क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से पराजित किया था।
dharmpath.com dharmpath