छत्तीसगढ़ को पहली बार निर्वाचन में सर्वाधिक 4 राष्ट्रीय पुरस्कार (फोटो सहित)

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहू को विधानसभा निर्वाचन 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य में शांतिपूर्ण और निर्विघ्न निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के साथ सुगम, सुघर और समावेशी थीम पर 100 फीसदी सफलता हासिल करने तथा सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

बयान के अनुसार, जिले में निर्वाचन कार्य के दौरान सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने और निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक कराने के लिए बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को पुरस्कार की सामान्य श्रेणी में पुरस्कार मिला है।

इसी प्रकार यह भी पहला अवसर है कि निर्वाचन कार्य में मतदाताओं को जागरूक करने और प्रचार-प्रसार करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संस्थानों को राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की श्रेणी में आई.बी.सी.-24 एम.पी/सी.जी. को और प्रिंट मीडिया की श्रेणी में नई दुनिया समाचार पत्र संस्थान को राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार प्रदान किया गया।

बयान के अनुसार, यह भी पहली बार है कि किसी भी राज्य को मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वाधिक चार पुरस्कार छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुए हैं। देश के किसी भी राज्य को एक साथ राष्ट्रीय स्तर पर इतने पुरस्कार नहीं मिले हैं। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493