नाओमी वाट्स ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के प्रीक्वल को लेकर रोमांचित

लॉस एंजलिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री नाओमी वाट्स ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के प्रीक्वल के कथानक के बारे में संभलकर बोलते हुए कहा कि यह बहुत ही रोमांचक रहने वाला है।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी फिल्म ‘लूस’ के लिए सनडांस फिल्म महोत्सव पहुंची वाट्स ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के सभी सवालों पर चुप्पी साधे रखी।

वाट्स ने हंसते हुए कहा, “क्या आपको वाकई लगता है कि मैं आपको इसके बारे में बताने जा रही हूं? आप मुझे बोलते हुए पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”

फिल्म का हिस्सा होने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “यह एक शानदार दुनिया है, है ना? मुझे लगता है कि इस श्रृंखला में सब कुछ शानदार है, जो इसे बहुत रोमांचक और बहुत आकर्षक बनाता है। मैं यहां कुछ कहकर अपने लिए मुश्किलें खड़ी नहीं करना चाहती..मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि यह बहुत ही रोमांचक है और मैं बार-बार यहीं कहूंगी। इसके सिवा और कुछ नहीं।”

यह पूछने पर कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का अंत कैसे होगा, उन्होंने फिर से हंसते हुए कहा, “बस कीजिए मैं नहीं बता सकती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493