सरफराज पर लगे प्रतिबंध से निराश पीसीबी

लाहौर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को राष्ट्रीय टीम के कप्तान सरफराज अहमद पर रंगभेदी टिप्पणी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर निराशा जाहिर की है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज पर आईसीसी ने चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है।

सरफराज पर लगे प्रतिबंध पर निराशा जाहिर करते हुए पीसीबी ने कहा, “आईसीसी द्वारा सरफराज पर लगाए गए प्रतिबंध से बोर्ड बेहद निराश है। पीसीबी के तहत सरफराज की सार्वजनिक रूप से मांगी गई माफी के बाद दोनों खिलाड़ियों और बोर्डो के बीच मामला सुलझ गया था, जिसे खिलाड़ी, बोर्ड और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने स्वीकार कर लिया था।”

बोर्ड ने कहा, “सरफराज से बातचीत के बाद यह फैसला हो गया है कि वह जल्द ही पाकिस्तान लौटेंगे। उनकी अनुपस्थिति में बाकी बचे दो वनडे मैचों और टी-20 सीरीज के लिए टीम की कमान शोएब मलिक को सौंपी गई है। इसके अलावा, टी-20 सीरीज के लिए सरफराज के स्थान पर टीम में मोहम्मद रिजवान को शामिल किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493