जम्मू, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग सोमवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। पहले भारी वाहनों को अनुमति दी जाएगी और उसके बाद हल्के वाहनों को निकाला जाएगा।
जम्मू, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग सोमवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। पहले भारी वाहनों को अनुमति दी जाएगी और उसके बाद हल्के वाहनों को निकाला जाएगा।
कश्मीर घाटी में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले 3,000 से अधिक ट्रकों के अलावा घाटी जाने वाले कई यात्री यहां फंसे हैं।
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी वाहन को श्रीनगर से जम्मू की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। राजमार्ग भूस्खलन के कारण छह दिनों तक बंद रहने के बाद रविवार को खोला गया है।
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग के बंद होने के कारण घाटी के लोगों को मटन, चिकन और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ा क्योंकि सर्दियों के महीनों जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति इसी मार्ग से होती है।
dharmpath.com dharmpath