मप्र के कई हिस्सों में शीतलहर जारी

भोपाल, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह ठिठुरन भरी रही और कई हिस्सों में शीतलहर का असर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर में पश्चिमी विक्षेाभ के कारण यहां भी ठंड बढ़ गई है। वहीं खिली धूप ठंड से राहत देने वाली है, मगर हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। तापमान में भी गिरावट आई है, दतिया सबसे ठंडा रहा, जहां का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन व इंदौर संभाग के कई जिलों में शीतलहर का असर है। वहीं आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल व सागर संभाग के कई जिलों में पाला पड़ने की संभावना है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.3 डिग्री, ग्वालियर का 4.5 डिग्री और जबलपुर का 7.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री, इंदौर का 19.5 डिग्री, ग्वालियर का 20 डिग्री और जबलपुर का 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493