दिल्ली में सर्द सुबह, हल्का कोहरा, 16 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन दिन भर आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज हवाएं चलेंगी।”

अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कोहरे के कारण सोमवार सुबह राजधानी की ओर जाने वाली कम से कम 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ, जबकि दृश्यता 400 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493