श्रीनगर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सेना के एक वाहन ने एक वन अधिकारी की कार को टक्कर मार दी, जिसमें अधिकारी की मौत हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
राज्य के वन सुरक्षा बल के सहायक निदेशक एजाज रसूल वानी चौगाल इलाके में हुई दुर्घटना में मारे गए।
पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोग इस घटना के बाद तुरंत अपने घरों से निकल आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कें जाम कर दीं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath