पटना, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व रक्षा मंत्री जर्ज फनार्ंडिस का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।
पटना, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व रक्षा मंत्री जर्ज फनार्ंडिस का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।
महान समाजवादी नेता के रूप में जाने जानेवाले जॉर्ज फर्नांडिस ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके नजदीकियों के मुताबिक पिछले काफी दिनों से वे बीमार चल रहे थे।
फर्नांडिस का बिहार से गहरा रिश्ता रहा है।
समता पार्टी की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाने वाले जॉर्ज भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षामंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। श्रमिक नेता के रूप में पहचान बनाने वाले फर्नांडिस 1967 से 2004 तक नौ बार लोकसभा के सदस्य बने।
जॉर्ज की मृत्यु के बाद बिहार की राजनीति में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। जॉर्ज फर्नांडिस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक का भी काम बखूबी निभाया था।
dharmpath.com dharmpath