मप्र में मौसम साफ, हवाओं ने बढ़ाई ठंड

भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ होने के बावजूद हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। तापमान में भी गिरावट आई है।

भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ होने के बावजूद हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। तापमान में भी गिरावट आई है।

राज्य में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ है व धूप खिली है लेकिन हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राज्य में ठिठुरन बढ़ी है और तापमान में भी गिरावट आई है। कई स्थानों का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे ठंडा उमरिया रहा, जहां तापमान 2़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

राज्य में मंगलवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 5.6, ग्वालियर का 3.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 4.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 20.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493