जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन

जम्मू, 30 जनवरी (आईएएनएस)। रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार तड़के भूस्खलन हो गया।

जम्मू, 30 जनवरी (आईएएनएस)। रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार तड़के भूस्खलन हो गया।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल करने के लिए पंथाल में इससे पहले हुए एक भूस्खलन के मलबे को साफ कर दिया गया है। अनोखी फॉल में भी भूस्खलन हुआ है।

उन्होंने कहा, “भूस्खलन का मलबा साफ होते ही श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात खोल दिया जाएगा। भीड़ को रोकने के लिए विपरीत दिशा में यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

छह दिनों तक बंद रहने के बाद सोमवार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग पर एकतरफा यातायात को बहाल कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493