मेड्रिड, 30 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में संघर्ष कर रहे फुटबाल क्लब विलारियल ने अपने मुख्य कोच लुइस गार्सिया को उनके पद से हटा दिया है।
मेड्रिड, 30 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में संघर्ष कर रहे फुटबाल क्लब विलारियल ने अपने मुख्य कोच लुइस गार्सिया को उनके पद से हटा दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विलारियल ने दो माह पहले ही गार्सिया को कोच पद पर नियुक्त किया था।
विलारियल ने इस सीजन में गार्सिया के रूप में दूसरे कोच को उसके पद से हटाया है। वर्तमान में क्लब लीग सूची में 19वें स्थान पर है।
गार्सिया को पिछले साल 10 दिसम्बर को हावियर कॉलेहा के स्थान पर विलारियल का मुख्य कोच नियुक्त किया था। उनके मार्गदर्शन में खेले गए मैचों में टीम के चार मैच ड्रॉ हुए और दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
स्पेनिश लीग के इस सीजन में करीब छह क्लबों ने अपने कोचों को उनके पद से हटाया है, लेकिन विलारियल एकमात्र ऐसा क्लब ने जिसने इस सीजन में दूसरी बार अपने मुख्य कोच को उसके पद से हटाया है।
dharmpath.com dharmpath