कार्ति को कड़े निर्देश के साथ ब्रिटेन, स्पेन यात्रा की इजाजत

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को कार्ति चिदंबरम को फरवरी और मार्च में ब्रिटेन और स्पेन की यात्रा करने की इजाजत दे दी। अदालत ने साथ ही उन्हें आईएनएक्स मीडिया और एयरसेल मेक्सिस मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए प्रवर्तन निदेशालय के साथ सहयोग करने का कड़ा निर्देश भी दिया है।

अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे से कहा कि इस निर्देश का पालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा।

कार्ति को 10 से 26 फरवरी और फिर 23 से 31 मार्च को यात्रा की इजाजत मिली है।

अदालत ने कार्ति को आगे की जांच के लिए 5, 6, 7 और 12 तारीख को ईडी के समक्ष पेश होने का लिखित आश्वासन देने का निर्देश देते हुए साथ ही 10 करोड़ रुपये की जमानत राशि जमा कराने को कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493